PRATHM NEWS से रविंद्र किट्टी पंकज की रिपोर्ट
नई दिल्ली 5 अगस्त अमेरिका और जापान के शेयर बाजार में बड़ी गिरावट का असर देश के शेयर बाजार में देखने को मिला इसकी वजह से देश के 10 अरबपतियों की दौलत से 1.20 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनर्स के डाटा के अनुसार देश के सबसे बड़े अरबपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की दौलत से 72 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा नुकसान हुआ है। मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ से 3.8 अरब डालर यानी 32000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। गौतम अडानी की दौलत से 4.8 अरब डालर यानी 40000 करोड़ पैसे ज्यादा कम हुए हैं अदानी की नेटवर्थ 84.1 अरब डालर रह गई है। सावित्री जिंदल और उसके परिवार को 15000 करोड
रुपए का नुकसान हुआ है टैंक जॉइंट शिव नादर को 7900 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। दिलीप सांगवी की दौलत से 278 मिलियन डॉलर यानी 2300 करोड़ पर कम हुए हैं। साइरस पूनावाला की दौलत से 800 करोड़ रुपए कुमार मंगलम बिड़ला की दौलत से 778 मिलियन डॉलर यानी 6500 करोड़ कम हुए हैं राधा कृष्ण दमानी की दौलत से 3200 करोड़ रुपए कुछ पाल सिंह की दौलत से 6300 करोड़ रवि जयपुरिया की दौलत5500 करोड़ रुपए कम हुए हैं।
Back to top button