🙏PRATHM NEWS से रविंद्र किट्टी पंकज की रिपोर्ट…….
जालंधर :: मदरसा रहमानिया फैजुल उलूम बिलाल मस्जिद अशोक नगर
जालंधर में आजादी का पर्व बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 49 के पार्षद हरजिंदर सिंह लाडा ने बिलाल मस्जिद के कमेटी मैंबर ओर छोटे बच्चों संग तिरंगा फहरा कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी। इस शुभ अवसर पर प्रधान अयूब, प्रधान नासिर, इरशाद, खुर्शीद, मस्जिद के
कैशियर शहजाद, मौलाना सईद साहब,सदरे आलम, उपस्थित थे। आजादी के इस शुभ पर्व पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति के गीत सुना कर आजादी के परवानों की याद दिला दी। पार्षद हरजिंदर सिंह लाडा ने बच्चों को इनाम वितरित किये और आए हुए सभी मेहमानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया और भारत माता की जय के जयकारो से गूंज उठा। पार्षद हरजिंदर सिंह लाडा ने कहा आज हम इस पर्व को मना रहे हैं इसके लिए सभी धर्म के लोगों ने कुर्बानियां दी है।
Back to top button