PRATHM NEWS से रविंद्र किट्टी पंकज की रिपोर्ट
जालंधर :: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने दिलबाग नगर में स्थित शिव शक्ति मां बगलामुखी मंदिर में चोरी की
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान साजन सिंह उर्फ गुरमेल सिहं पुत्र बलदेव सिंह निवासी गुरु अर्जुन नगर के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि एएसआई गुरमेल सिंह ने बाबा बुड्ढा जी पुली शक के अधार पर युवक को रोका। उसने अपना नाम साजन उर्फ गुरमेल सिंह बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार
करके पूछताछ की गई तो उसने बताया कि श्री शिव शक्ति मां बंगलामुखी मंदिर में चोरी की थी। चोरी करने वाले आरोपी से एक चांदी का मुकुट, एक चांदी की चेन, 2 सोने की वालिया बरामद हुई है।
Back to top button